19.6 C
Baijnath
April 21, 2026
Mandi

डीएवी सेनेटरी स्कूल से पढ़ कर बने शिवम सहगल लेफ्टिनेंट,आज सेनेटरी पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया शिवम को सम्मानित…

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी से कक्षा एल केजी से दसवीं तक की शिक्षा लेने वाले शिवम सेहगल को डीएवी मंडी द्वारा संस्कृति सदन में आयोजित स्पिक मैके के कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित कर समन्नित किया गया। विदित रहे कि लेफ्टिनेंट शिवम सेहगल वर्तमान में सिग्नल कॉप्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये अपने स्कूली जीवन में एक होनहार विद्यार्थी रहे हैं । कक्षा दसवीं तक की शिक्षा इन्होंने डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी से प्राप्त की कक्षा बारहवीं की पढ़ाई इन्होंने हिमाचल प्रदेश बोर्ड से प्राप्त की और पूरे हिमाचल में छठे नंबर पर रहकर अपने माता पिता का नाम रोशन किया । यह एक नॉन मेडिकल विद्यार्थी रहे हैं । कक्षा बारहवीं के बाद इन्होंने पंजाब इंजीनियर कॉलेज से कंप्यूटर साइंस से बी टेक की शिक्षा प्राप्त की । इसी दौरान इन्होने एन डी एस, सी डी एस की परीक्षा भी पास की । इंजीनियर के बाद इन्होंने एक साल कारपोरेट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कार्य किया तदोपरांत 2022 में टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में एयर 2 देहरादून में ज्वाइन किया। लेफ्टिनेंट शिवम सेहगल को विद्यालय के अलंकरण व स्पिक मैके के कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया , जिसमें उनका इंटरेक्शन विद्यार्थियों से करवाया गया ताकि विद्यार्थी उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मन में दृढ़ संकल्प हो और आगे बढ़ने का जज्बा हो तो हम हर कठिन से कठिन कार्य को आसानी से कर सकते हैं। प्रधानाचार्य के एस गुलेरिया जी ने पूर्व के रहे विद्यार्थी लेफ्टिनेंट शिवम सेहगल को सम्मानित कर विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

Jogindernagar News: घरवासड़ा पंचायत में भूस्खलन से 15 मकान क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

Admin

Name Plates: मंडी शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों को मिली नेम प्लेट्स, मस्जिद विवाद के दौरान गर्माया था मामला

Admin

सदर विधायक अनिल शर्मा ने मण्डी विधान सभा के मानथला पंचायत में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा।

Admin

Leave a Comment