23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Dharamshala

मुख्ययमंत्री सुखविंद्रर सिहं सुक्खू की नीतियां पूरी तरह से पारदर्शी व निष्पक्ष: पुनीत मल्ली

कहा प्रदेश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा

धर्मशाला, 8 मई: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं मीडिया कोआर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियां पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष व आम जनता को खुश व भला करने वाली है तथा इन नीतियों से जनता के चेहरों पर खुशी झलकती नजर आ रही है। भाजपा पर हमला बोलते हुए पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियों की सजा जनता बराबर उसे दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेताओं ने जनता को भटकाने का काम किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सबसे मजबूत मुख्यमंत्री के रुप में उभर कर सामने आ रहे हैं। जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेताओं में बौखलाहट का दौर चला हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाबजूद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डब्ल इंजन की सरकार के नाम पर पांच सालों तक लोगों को गुमराह किया। पूर्व भाजपा की सरकार केंद्र से बेरोजगारों के लिए कोई योजना नही ला सकी। रोगजार के नाम पर बेरोजगारों से भाजपा ने छल किया। केंद्र तथा प्रदेश  भाजपा ने मिलकर प्रदेश की जनता के हित्तों से खिलबाड़ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है, जनता व कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर देखी जा रही है, जबकि उसके विपरित भाजपा नेता लगातार घटिया ब्यानबाजी कर अपने कद को उंचा रखने का प्रयास कर रहे हैं।

पुनीत मल्ली ने कहा कि केंद्र में भी भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा भाजपा राज में चल रही कमर तोड़ महंगाई से जनता को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में हो रहे चुनावों में मोदी की गिरती छवि को बचाने के लिए भाजपा अब साजिश कर रही है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है उन राज्यों में कांग्रेस मजबूती से जनता की आवाज को उठा रही है। उन राज्यों में नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर ईडी सीबीआई आईटी जैसी संस्थाओं को भेजकर कांग्रेस नेताओं को डरा धमका रही है। मल्ली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार झूठ बोलकर लोगों की आंखों में झूल झौंक रहे हैं मगर जनता चुनावों का इंतजार कर रही है ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।

Related posts

नादौन में सैर करने निकले युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

Admin

धर्मशाला की यह जगह बनी एक्सीडेंट का हब, क्या आप भी करते हैं यहां से सफर?

Admin

600 किलोवाट सोलर पैनल साइट को वन विभाग ने दी ओके धर्मशाला के उपरली दाड़ में लगेगा सवा 4 करोड़ का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, निगम की भरेगी तिजोरी

Admin

Leave a Comment