August 2, 2026
Dharamshala

ऊना में पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा, सख्त कार्रवाई की मांग

जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा में आईओसी प्लांट परिसर में ट्रक आपरेटरों के धरने की कवरेज कर रहे ऊना के पत्रकारों पर किए गए हमले की पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर-टू-सीएम व वर्तमान में धर्मशाला बार एसोसिएशन के प्रवक्ता विश्व चक्षु ने कड़ी निंदा की है। पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर (मुख्यमंत्री) विश्व चक्षु ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि इस मामले में पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो तथा मीडिया कर्मी निर्भिक होकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। विश्व चक्षु ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा संतभ है और मीडियाकर्मियों के साथ ऐसी हरकतें कतई बर्दास्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस संबंध में जल्द उचित कदम नहीं उठाती है, तो भाजपा की ओर से इस मामले में आवाज उठाई जाएगी। एडवोकेट विश्व चक्षु ने कड़ी निंदा करते हुए मामले पर गंभीरता से निपटने की बात रखी है।

Related posts

Rahul Gandhi पर दर्ज FIR की CM सुक्खू ने की निंदा, पढ़ें क्या बोले मुख्यमंत्री

Admin

Himachal Cloud Burst: खनियारा में बादल फटने से तबाही, मनूणी खड्ड में तीन और श.व बरामद, तीन लापता; पहाड़ी पर फंसे युवक को रेस्क्यू किया गया

Admin

धर्मशाला के नरवाणा में आज से शुरू हुआ पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप

Admin

Leave a Comment