23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

असेंट स्कूल पधर का मार्स बनेगा डॉक्टर

15 जून पधर (वीर खड़का)

असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर का छात्र मार्स ठाकुर ने नीट परीक्षा में 700 में से 632 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है , तथा अपना डॉक्टर बनने का सपना भी साकार किया । मार्स ठाकुर बरोट घाटी के दूर दराज गांव नलोता का रहने वाला है तथा बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना लिए हुए था । मार्स का पिता अमर सिंह ठाकुर सरकारी स्कूल में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता है तथा माता नीलम भौगोलिक विज्ञान की प्रवक्ता है ।
मार्स ने दस जमा दो (मेडिकल संकाय) की परीक्षा मार्च 2023 में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पास की थी की तथा स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया था । मार्स ठाकुर ने बताया कि बरोट से चौहारघाटी का क्षेत्र अति दुर्गम क्षेत्र है यहां बच्चों को पढ़ाई में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा स्वास्थ्य संबंधित भी बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है अतः बचपन से ही देश समाज की सेवा करने का जज्बा लिए हुए है । भविष्य में न्यूरोसर्जन बन कर लोगों की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी । वही प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान ने कहा कि मार्स ठाकुर के अंदर प्रतिभा बचपन से ही कूट कूट कर भरी है स्कूल की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में मार्स हमेशा प्रथम रहता था । विज्ञान विषय के प्रति मार्स का शुरू से ही रुझान रहा है साइंस क्विज और मॉडल प्रतियोगिता में मार्स का कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता था।
गुलाब सिंह चौहान ने मार्स ठाकुर, पिता श्री अमर सिंह ठाकुर, माता नीलम ठाकुर तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों और प्राध्यापकों सहित असेंट परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा मार्स ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । मार्स की इस सफलता से विद्यालय में खुशी की लहर है।

Related posts

निशानदेही/तकसीम के लम्बित मामले निपटाने को 23 मई से विशेष अभियान

Admin

कुफरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारम्भ

Admin

हिमाचल में नौसिखिए और नालायक लोग चला रहे सरकार, जो समोसे पर इनक्वायरी बिठाते हैं और मंदिर के गल्ले पर रखते हैं नजर: तरुण चुघ

Admin

Leave a Comment