23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

कसौन आंगनबाड़ी भवन लेंटर का हिस्सा गिरा बाल बाल बचे नौनिहाल


पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत बड़ीधार के कसौन गांव में आंगनबाड़ी के जर्जर भवन के लेंटर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में आंगनबाड़ी के नौनिहाल बाल बाल बच गए। आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका देवकी देवी को हादसे में चोट लगी है। उसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदवाहण में उपचार किया गया। बाल विकास परियोजना द्रंग स्थित पधर के अधीन कसौन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्राथमिक पाठशाला कसौन के जर्जर भवन में चल रहा है, जहां पर हादसा पेश आया है। पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने घटना स्थल का दौरा किया और केंद्र में तैनात कार्यकर्ताओं सहित नौनिहालों का हाल जाना। पंचायत के उप प्रधान उधम सिंह और कसौन वार्ड की सदस्य रेशमा देवी ने हादसे पर कार्यवाही करते हुए भवन को अनसेफ करने की विभाग से सिफारिश की है। उप प्रधान उधम ने सीडीपीओ द्रंग से भी मामले पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है। उहोंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित भवन में बैठाने का प्रबंध होना चाहिए। प्राथमिक पाठशाला के पास अन्य कोई कमरा नहीं है। ऐसे में गांव में भी आंगनबाड़ी के लिए भवन का प्राव्धान नहीं हो पा रहा है। बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए विभाग स्तर पर व्यवस्था की जाए। हादसे के दौरान कार्यकर्ता शकुंता देवी, सहायिका देवकी देवी सहित सभी नौनिहाल कमरे में मौजूद थे। सीडीपीओ द्रंग जितेंद्र सैणी ने कहा कि हादसे की सूचना उन्हें आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक के माध्यम से मिली है। भवन अनसेफ होने पर बच्चों को सुरक्षित स्थान मुहैया करवाने बारे कार्यवाही की जा रही है। भवन में बच्चों को बैठाने पर रोक लगा दी गई है। शीघ्र ही व्यवस्था की उन्होंने बात कही।
फोटो

Related posts

मणिपुर की घटना पर द्रंग महिला कांग्रेस भड़की, मणिपुर व केंद्र सरकार को देना चाहिए जवाब : रेशमा ठाकुर

Admin

दिनेश पटियाल को बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है

Admin

हिमाचल पुलिस ने शाह गैंग के 35 गुर्गे पकड़े, रडार पर 400 पैडलर- और होंगी गिरफ्तारियां

Admin

Leave a Comment