20 C
Baijnath
September 22, 2026
Dharamshala

लेखक दिशांत कपिल ने कैलाश विजयवर्गीय को भेंट की ‘द अर्बन मोंक’

धर्मशाला, 27 जून : हिमाचली लेखक दिशांत कपिल की किताब ‘द अर्बन मोंक’ को शिक्षाविदों से लेकर अधिकारियों तक खूब सराहना मिल रही है। दिशांत कपिल ने अब यह किताब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भेंट की है। कैलाश विजयवर्गीय को यह किताब उन्होंने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भेंट की। हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद् गीता से प्रेरणा लेकर लिखी गई यह किताब बताती है कि आज के वैश्वीकरण के दौर में भी गीता की शिक्षाएं कितनी प्रासंगिक हैं। गीता के सभी 18 अध्यायों के आधार पर लिखी गई पुस्तक में सब कुछ सरलता से समझाया गया है। दिल्ली में पढऩे वाले दिशांत कपिल मूल रूप से हिमाचली हैं। यह किताब अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी साइट पर भी पाठकों के लिए उपलब्ध हैं।

Related posts

एचपीसीए धर्मशाला में मैच देखने पहुंची भाजपा व कांग्रेस की कई बड़ी हस्तियां

Admin

हिमाचल में टूरिज्म माफिया एक्टिव, सरकार की शय पर चल रहा संपत्तियां बेचने का खेल: सुधीर शर्मा

Admin

Himachal Cryptocurrency: मास्टरमाइंड विजय जुनेजा ने पंजाब में 50 करोड़ की संपत्ति खड़ी की

Admin

Leave a Comment