September 16, 2026
Baijnath

उपमंडल के कस्बा बैजनाथ में अब लोगों को नहीं रहेगी पानी की कमी

8 जुलाई बैजनाथ

10 जुलाई को बैजनाथ में बने ओवरहेड पानी के टैंक की आपूर्ति लोगों को मिलने बाली है मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि पिछले काफी अच्छे से क्षेत्र वासियों द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी जिसे वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने जल शक्ति विभाग के माध्यम से पूरा किया है उन्होंने कहा कि 50000 लीटर कैपेसिटी का टैंक से लगभग 2000 घरों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी इसी के साथ शिव मंदिर बैजनाथ के लिए अलग पाइपलाइन डाली गई है ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा ने कहा कि बैजनाथ मैं बना यह ओवरहेड टैंक पूरी तरह तैयार हो चुका है और 10 जुलाई को मुख्य संसदीय सचिव इसका उद्घाटन करेंगे उन्होंने लोगों से अपील की है कि उक्त जल को केवल पीने के लिए ही उपयोग मैं लाएं क्योंकि यह पानी ट्रीटमेंट प्लांट से स्वच्छ करके सीधा टैंक में डाला गया है।

Related posts

बैजनाथ में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Admin

चढ़ियार स्कूल के वार्षिक समारोह में विधायक किशोरी लाल ने छात्रों को दिए सफलता मंत्र

Admin

बीड़-बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग आयोजन पर सन्नाटा: पर्यटन विभाग की उदासीनता से साहसिक खेल प्रेमी चिंतित

Admin

Leave a Comment