August 18, 2026
Baijnath

नेपाली मूल के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने राजकीय राजीव गांधी आयुर्वैदिक संस्थान में प्रवेश लिया।

पपरोला

छह छात्र-छात्राओं ने स्नातकोत्तर और बीएएमएस में प्रवेश लिया है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ विजय चौधरी ने कहा कि आईसीसी आर योजना के तहत इन छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश किया गया है। इनमें से पांच छात्र बीएएमएस की डिग्री धारक हैं जबकि एक छात्रा ने यहां बीएएमएस में प्रवेश किया है। डा. बिमल शाह बालरोग – कौमारभृत्य में ,डा. रवि शर्मा संहिता सिद्धान्त में, डा. रमेश आचार्य कायचिकित्सा में,डा. सन्ध्या भण्डारी द्रव्यगुण में,डा. प्रियंका शर्मा प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग में ,खुशी पाण्डे बी.ए.एम.एस में प्रवेश प्राप्त किया है। नेपाली बोल के इन छात्र-छात्राओं का कहना है कि वह इस महाविद्यालय की ख्याति के बारे में पहले से ही परिचित थे इसलिए उन्होंने अन्य संस्थाओं में प्रवेश लेने की बजाय धौलाधार की तलहटी में बसे इस संस्थान में प्रवेश लेने को तरजीह दी।

Related posts

बैजनाथ की जालसू धार में गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Admin

चढ़ियार अस्पताल की बदहाली पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने किशोरी लाल को घेरा

Admin

गुरुकुल बैजनाथ की उड़ान! जमा दो में तनीषा, अहाना और परयांक्षा ने लहराया परचम

Admin

Leave a Comment