July 27, 2026
BaijnathMandi

सराज की चिंता छोड़ द्रंग की चिंता करें कौल सिंह ठाकुर , विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर

पधर

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि इतने वरिष्ठ नेता को आपदा और राहत के लिए अपनी आपदा राहत के लिए आए हेलीकॉप्टर में सेल्फियां लेने के अलावा उन्होंने क्या किया। उन्होंने कहा कि कौल सिंह तो मंत्री रहे हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि राहत का काम सरकार का है न कि विपक्ष का । पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश व बाढ़ में द्रंग में दर्जनों लोगों के घर बह गए ।
द्रंग विस में सैकड़ों परिवार प्रभावित हैं और करोड़ों का नुकसान है। जिस विस क्षेत्र की जनता ने आठ बार कौल सिंह को विधायक बनाया, उनसे मिलने के लिए कांग्रेस नेता के पास समय नहीं है। पूर्ण चंद ने कहा कि कौल सिंह ठाकुर द्रंग की चिंता करने की बजाय सराज की चिंता कर रहे हैं।
विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिन बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा तीन दिनों के भीतर सड़क मार्ग से ही कर लिया, उन इलाक़ों तक अब भी सरकार के लोग नहीं पहुंच पाये हैं।

जयराम ठाकुर दिल्ली गए गए वह फिर से हिमाचल के हित के मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे। आपदा के आने के बाद ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना शुरू किया।

आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए उन्होंने अपना दौरा बीच में ही छोड़ दिल्ली गए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 180 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी। अगले दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फिर से हिमाचल आये और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दूसरे दिन ही केंद्र सरकार ने 181 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी।

Related posts

बैजनाथ में विधायक के रोज़ाना गुजरने वाले रास्ते पर भी अधूरा निर्माण, श्रद्धालु परेशान—नगर परिषद पर सवाल

Admin

‘साड़ा’ की मौजूदगी के बावजूद बीड़ बन गया कंक्रीट का जंगल।

Admin

Shivratri Mahotsav Baijnath: विधायक ने शिवरात्रि महोत्सव के लिए लोगों से मांगे सुझावों

Admin

Leave a Comment