August 24, 2026
Mandi

चौहारघाटी के छुछल स्कूल में भूस्खलन होने से स्कूल हुआ क्षतिग्रत

। पधर

उपमंडल पधर की चौहारघाटी की राजकीय माध्यमिक पाठशाला छुछल में भारी बारिश से स्कूल के पीछे भूस्खलन होने से स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है ।
आपको बता दें कि भारी बर्षा से भूस्खलन आने के कारण पाठशाला का कमरा व सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।जिसके कारण बच्चों को बैठने के लिए समस्या का सामना करना पड़ेगा। वही स्कूल के पीछे हो रहे भूस्खलन से अन्य कमरों को भी खतरा बना हुआ है ।
हालांकि स्कूल में छुट्टी होने के चलते अभी बच्चे स्कूल नही पहुंच रहें है लेकिन स्कूल खुलते ही बच्चों और स्टाफ को परेशानी झेलनी पड़ेगी ।
इस मौके पर पाठशाला के प्रभारी दिनेश कुमार , स्थानीय पंचायत प्रधान सिलमा देवी और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजेंद्र कुमार ने स्कूल परिसर का मौका कर विस्तृत रिपोर्ट प्रधानाचार्य राज कुमारी को फोन के माध्यम से सौंप दी है लेकिन अविभावकों को चिंता सता रही है कि स्कूल खुलते ही बच्चों को कंहा बैठाया जाए ।

Related posts

विधवा को नहीं मिलता हक, जिसकी वह हकदार है-मीना शर्मा

Admin

लेंटर डालते वक्त धड़ाम से गिरा मनरेगा के तहत निर्माणाधीन पुल

Admin

पानी के बिलों में सीधे 1 हजार की बढ़ोतरी, सुक्खू सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Admin

Leave a Comment