22.2 C
Baijnath
August 24, 2026
Baijnath

विधायक किशोरी लाल ने नौरा गांव की बायोबृद्ध महिला कोला देवी को 1 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता की।

आपदा में सरकार लोगों के साथ: किशोरी लाल*
बैजनाथ, 21अगस्त (वीर खड़का)

मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने विधान सभा क्षेत्र के नौहरा और मधोल क्षेत्र का दौरा किया तथा भारी बरसात में हुए नुकसान का जायजा लिया। भारी वर्षा से प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को फौरी राहत भी वितरित की।
सीपीएस ने ग्राम पंचायत महालपट्ट के नोरा गांव में बायोबृद्ध महिला कोला देवी को सीपीएस किशोरी लाल ने गले लगाकर उसका दुख दर्द जाना । और उसके मकान के क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता के रुप में एक लाख बीस हजार का चेक भेंट किया। उन्होंने कोला देवी को आश्वाशन दिया कि इसके उपरान्त सरकार आपदा की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है।
सीपीएस ने ग्राम पंचायत महाकाल के माधोल में तिलक राज की पत्नी को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर 10,000/- रूपये फोरी राहत के रूप में दिए ।
इसके उपरान्त उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को राहत और पुनर्वास कार्य को तेजी लाने के निर्देश दिये।

Related posts

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

Admin

BaijnathYoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विधायक किशोरी लाल ने किया योग, बोले— स्वस्थ जीवन के लिए इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

Admin

बैजनाथ पपरोला में बढ़ी सुरक्षा, 32 सीसीटीवी कैमरों ने शुरू किया काम

Admin

Leave a Comment