24.6 C
Baijnath
September 22, 2026
Mandi

पनारसा – ज्वालापुर सड़क की अपग्रेडेशन पर जताया पुर्व विधायक का आभार ।

पधर

द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पनारसा से ज्वालापुर सड़क की अपग्रेडेशन पर केन्द्र सरकार द्वारा 28 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत करने पर कोट-ढल्यास के प्रधान डाबे राम , भटवाड़ी की प्रधान दिशा शर्मा , उपप्रधान नेत्र सिंह , आलम चन्द शर्मा भूप सिह कारदार, दिनेश कुमार , डोले राम , मनोहर लाल, पवन कुमार, रमेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, धर्मसिंह, अजय कुमार आदि लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , पुर्व विधायक जवाहर ठाकुर का आभार जताया है । प्रधान डाबे राम ने कहा कि पिछले 5 साल जवाहर ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास करवाकर लोगों को घर – द्वार पर सड़क की सुविधा प्रदान कि है । लोगों को पानी की बड़ी बड़ी स्कीमों को केन्द्र सरकार से स्वीकृति दिलवाकर लोगों को घर द्वार तक पानी पहुचाया है । और द्रंग विधानसभा क्षेत्र मे पिछले 5 साल में सड़कों के जाल बिछाकर लोगों को सुविधा मिली है जिसकी बजह से देश मे द्रंग विधान सभा क्षेत्र प्रधानमन्त्री सड़क योजना मे पहले नम्बर पर है और कई सड़‌कों का चौड़ीकरण भी होगा जिसकी स्वीकृति अभी आई है जिसमें हमारी सड़क पनारसाज्वालापुर भी शामिल है । जिसके लिए हम पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का धन्यावाद करते है और अभी जो स्वीकृतियां आई है इसके हिमाचल प्रदेश मे द्रंग विधानसभा क्षेत्र दुसरे नम्बर पर है । जो जवाहर की बदौलत पाया है और भी जवाहर ठाकुर ने कई विकास करवाकर पिछले 5 साल लोगों को सुविधा प्रदान की है ।
वही उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर के कार्यकाल में द्रंग विधानसभा क्षेत्र में सड़को का जाल बिछा है जिस कारण आज हर घर सड़क सुविधा से जुड़ा है । उन्होंने कहा कि जवाहर ठाकुर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के निर्माता के नाम से जाना जायगा । जिन्होंने लोगों तक विकास की गंगा पहुंचाई है ।

Related posts

दुकानें खाली करने के नोटिस पर फिलहाल रोक : गुरु शरण परमार

Admin

कजौटधार पंचायत के उपप्रधान जय सिंह राणा ने द्रंग विधायक पर लगाएं अपशब्द कहने के आरोप

Admin

कुन्नू के पास सड़क से नीचे लुढ़की कार , सभी सवार सुरक्षित

Admin

Leave a Comment