25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Uncategorized

उपाध्यक्ष का गृह क्षेत्र में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

कहा 2024 के चुनावों में कार्यकर्ता कस ली कमर

पधर

भारतीय जनता पार्टी द्रंग मण्डल के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर का गृह क्षेत्र पहुंचने पर वँहा की स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया ।
आपको बता दें कि द्रंग मण्डल भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर जब पहली बार अपने गृह पहुंचे तो उनका नषधरा बूथ की जनता ने जोरदार स्वागत किया गया ।
वही उन्होंने अपने सम्बोन्धन मे कहा कि की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर का में धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझे पार्टी में उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है ।
उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी ने जो जिमेबारी सौंपी है मैं उसमें खरा उतरने की कोशिश करूंगा ।
वही उन्होंने उपस्थित जनता से कहा कि 2024 में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे है और हम सभी को एक होकर इस चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग लेना है और एक बार फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानी है ।
उन्होंने कहा कि आज भारत का नाम विश्व में चमका है जो प्रधानमंत्री मोदी के कारण है ।
वही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
वही उन्होंने कहा कि इस तरह के पूरे देश से 7500 माटी कलश देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे । वही दिल्ली में शहीद स्मारक के पास देश के वीरों के सम्मान में बनाई गई अमृत वाटिका में इन कलशों की मिट्टी और पौधों को रोपित करेंगे, जो देश के हर नागरिक को ये याद दिलाएगा कि हमें अमृतकाल में भारत को महान बनाना है।

इस मौके पर बीडीसी कुफरी कश्मीर सिंह , बूथ अध्यक्ष नागेश्वर , बूथ पालक शेर सिंह राणा , बार्ड सदस्य पूर्व विनोद , बरिष्ठ व्यक्ति हरि सिंह , देवी सिंह , पना प्रमुख हरि राम , मीडिया प्रभारी नागेंद्र , प्रमुख कार्यकर्ता शेर सिंह , महिला प्रमुख स्नेह लता, महिला मंडल माहन देव ऋषि नषधरा , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Related posts

कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक में करोड़ों के लोन का फर्जीवाड़ा, विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज की FIR

Admin

जम्मू-कश्मीर में शाहपुर के वीर सपूत सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

Admin

Himachal electricity Board :हिमाचल में बिजली बोर्ड के कर्मियों ने सीएम सुक्खू को लिखी चिट्ठी, हमको भी चाहिए OPS

Admin

Leave a Comment