September 6, 2026
Mandi

अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अतंर्गत तहसील पधर की पंचायत कुन्नू में ओयोजित शिविर का हुआ आयोजन

पधर

अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के आयोजन के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय शिविर तहसील कल्याण अधिकारी, पधर द्वारा ग्राम पंचायत कुन्नू में आयोजित किया गया। जिसमें प्रधान ग्राम पंचायत कुन्नू पमिन्द्रा देवी, उप प्रधान अविनाश, वार्ड सदस्य रीता देवी, सीता देवी, लता देवी, शीला देवी, हरिश कुमार, विकांत, नरेश कुमार, सहित पंचायत से आए भारी संख्या में वृद्धजनों ने भाग लिया। प्रधान ग्राम पंचायत कुन्नू द्वारा उपस्थित माननीय मुख्य अतिथिों के रूप में वृद्धजनों एवं अन्य अतिथियों का हार पहना कर स्वागत किया।

तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय पधर से खुब चन्द द्वारा वृद्धजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा प्रधान ग्राम पंचायत कन्नू श्रीमति, पमिन्द्रा देवी ने वरिष्ठ नागरिकों को बुढापे में अकेलेपन से बचने के उपाए बताये और उन्हें नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक लोगों द्वारा भाग लिया गया। सभी उपस्थित वृद्धजनों एवं अन्य अतिथियों को तहसील कल्याण अधिकारी, कार्यालय पधर द्वारा जूस व चायपान करवाया गया तथा मिठाईयां बांटी गई।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग जिला मंडी के जिला सयोंजक देवेन्द्र कुमार राणा ने उतारी अपनी टीम

Admin

Name Plates: मंडी शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों को मिली नेम प्लेट्स, मस्जिद विवाद के दौरान गर्माया था मामला

Admin

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी अनुसूचित जाती मोचा के अध्यक्ष किशोर ने उतारी अपनी टीम

Admin

Leave a Comment