July 21, 2026
Palampur

पंचायत कस्बा जुगेहड मनियाडा में चलाया गया स्वच्छता अभियान ।

पंचायत कस्बा जुगेहड मनियाडा में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें पंचायत प्रधान पवन सुत वार्ड पंच नीलम सूद महिला मंडल के प्रधान स्नेह शर्मा अन्जू सूद सचिव महिला मंडलों के सदस्यों व चामुण्डा युवक मंडल कस्वा जुगेह्ड के सदस्यों व आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता मधू सूद ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कर भाग लिया
प्रधान पवनसुत में सभी महिला मंडल युवक मंडल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह कहा कि हम सभी को स्वच्छता की तरफ आगे बढ़ना चाहिए और अपने घरों के आसपास पड़े कूड़ा कचरे और घर घरों घरों की नालियों की साफ सफाई व उचित व्यवस्था करनी चाहिए! प्रधान पवनसुत बताया कि आने वाले कुछ दिनों में है स्वास्थ के लिए उचित कदम पंचायत स्तर पर उठाए जाएंगे ! जो भी संभव सहायता पंचायत स्तर पर की जा सकेगी वो कि जाएगी ,उसके लिए उचित प्रयास भी किए जाएंगे ! साथ ही महिला मंडल एवं युवक मंडल से अनुरोध किया कि वह वह पंचायत का सहयोग स्वच्छता एवं अन्य सामाजिक कार्यों के लिए करें ताकि उनके सहयोग से हमारी पंचायत निर्मल स्वच्छ एवं साफ सुथरी हो सके ! साथ में हम लोगों को जो बाहरी व्यक्ति यहां पर हमारे घरों में कमरा किराए पर लेकर रह रहे हैं उनके पंजीकरण के लिए भी संबंधित मालिक से आग्रह किया जाये कि वह उनका पंजीकरण पुलिश थाने मे करवाये और उसकी सूचना तुरंत पंचायत स्तर पर वार्ड पंच के माध्यम से देने की कृपा करें ! इस मौके माया देवी , कमलेश सूद ,नीलम शर्मा ,पुष्पा देवी , लता देवी ,पम्मी , सुनीता ,कान्ता सूद, मधू, अन्जुला शर्मा ललिता शर्मा, सुमन सूद अन्य सभी युवक मंडल के सदस्यों उपस्थित रहे!

Related posts

Palampur News:पालमपुर में बच्चों की प्रतिभा का उत्सव: “किड्स वर्सेटिला आइकन ऑफ इंडिया डांस एंड मॉडलिंग कॉम्पिटिशन” का सफल आयोजन

Admin

पालमपुर के विकास को 300 करोड़ जारी : आशीष बुटेल

Admin

मानवीय उदासीनता ने पैदा की कई समस्याएं: प्रो. चंद्र कुमार

Admin

Leave a Comment