July 21, 2026
Mandi

विवाहित महिला से बलात्कार : पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।

मंडी

गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत बासा के कुठेहड़ गांव की एक विवाहित महिला ने बल्ह (बग्गी) के दाण गांव निवासी व्यक्ति पर अपने घर में जबरदस्ती घुसकर उसके साथ गलत काम करने आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय विवाहित महिला ने गोहर थाने व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी उसके घर रात के अंधेरे में उसे अकेला देख उसका दरवाजा खटखटाया और जब उसने दरवाजा खोला तो वह जबरदस्ती उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता महिला ने आरोपी केवल कुमार उर्फ काकू उम्र 30 साल पुत्र वीरेंद्र कुमार गांव दाण निवासी पर आरोप लगाया है कि आरोपी उसके घर देर रात 23 सितंबर को आया और उसे जोर जबरदस्ती की और उसे किसी को ना बताने को लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की शिकार पर गोहर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित महिला का मेडिकल करवा कर शिकायत पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर मामला दर्ज कर आरोपी केवल कुमार उर्फ़ काकू पुत्र भूपेंद्र कुमार गांव दाण को गिरफ्तार कर दिया है डीएसपी मंडी देवराज ने मामले की पुष्टि की है

Related posts

उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक पधर में सम्पन्न

Admin

ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन जन जागरूकता को तहसीलदार पधर ने रवाना की टीमें

Admin

सनसोई स्कूल में सरदार वलभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती मनाई

Admin

Leave a Comment