20 C
Baijnath
September 22, 2026
Mandi

संघ घर-घर देगा राम मंदिर दर्शन का न्योता।

पधर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 1 से 15 जनवरी 2024 तक सम्पूर्ण भारतवर्ष के साथ हिमाचल प्रांत में भी व्यापक संपर्क अभियान चलाएंगे। यह जानकारी पनारसा खंड के प्रचार प्रमुख विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वयंसेवक राम मंदिर का चित्र देकर लोगों को राम मंदिर के दर्शन का आमंत्रण देंगे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग ने दिल खोलकर श्रद्धापूर्वक धनराशि प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सभी स्वयंसेवक विभिन्न टोलियों में समाज के हर वर्ग के पास जाकर सहयोग राशि देने के लिए धन्यवाद करेंगे तथा साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को राम मंदिर दर्शन का न्योता भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र है। सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद अब जल्द श्रीरामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं जिससे पूरे देश में खुशी की लहर है।

उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं को अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन अवश्य करने चाहिए। इस दिन का कई सालों से करोडों हिन्दू इंतजार कर रहे थे।

Related posts

पधर के खजरवाहल में दरकी पहाड़ी लोगों के रिहायशी मकान और गौशाला गिरी

Admin

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा जी का दौरा रहा पूरी तरह फ्लॉप : सुरेश कटारिया।

Admin

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान हुई साबित

Admin

Leave a Comment