25 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

धर्मशाला शहर में अब नहीं दिखेंगे रेहड़ी-फड़ी और तिरपाल वाले

53 हजार पांच सौ 43 जनसंख्या वाले नगर निगम में बनाई जा रही स्मार्ट शॉप, पहले चरण में धर्मशाला और मैक्लोडगंज में हो रहा काम
धर्मशाला, 7 अक्तूबर स्मार्ट सिटी धर्मशाला के स्ट्रीट वेंडर के लिए राहत भरी खबर है। साथ ही शहर की जनता व यहां आने वाले सैनालियों को भी अब शहर सच में स्मार्ट दिखने लगेगा। शहर में रेहड़ी-फड़ी व तिरपाल वाले खोखो के बजाय अब स्मार्ट शॉप बनाई जा रही है। पहले चरण में मकलोडगंज और धर्मशाला में यह स्मार्ट शॉप बनाई जा रही है। इसके बाद दूसरे चरण में शहर के अन्य हिस्सों को कवर किया जाएगा, जिससे प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला को सच में स्मार्ट बनाया जा सके। 53 हजार पांच सौ 43 जनसंख्या वाले नगर निगम धर्मशाला में एक हजार तीन सौ के करीब स्ट्रीट वेंडर कार्य कर सकते हैं, जबकि शहर में अभी करीब पांच सौ स्ट्रीट वेंडर ही काम कर रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पर्यटक नगरी मकलोडगंज में ही करीब 275 वेंडरों ने डेरा लगा दिया है। हालांकि वार्ड वाइज इनकी संख्या पर गौर करें तो मकलोडगंज में केवल 82 स्ट्रीट वेंडर ही काम कर सकते हैं। बॉक्स: दलाईलामा रोड पर बनाई जा रही पक्की और स्मार्ट शॉप स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मैक्लोडगंज दलाईलामा रोड पर पक्के व स्मार्ट शॉप बनाए जा रहे हैं, जिससे कार्यरत स्ट्रीट वेंडरों को सुविधा भी मिल सके और स्मार्ट सिटी का सपना भी साकार हो सके। प्रारंभिक दौर में स्मार्ट सिटी मिशन ने करीब 76 स्मार्ट शॉप बनाने के लिए स्थान चयनित कर कार्य शुरू कर दिया है, जिसमें दो दर्जन से अधिक का कार्य लगभग पूरा हो गया है। बॉक्स: अनुराग चंद्र शर्मा के बोल नगर निगम के कमिश्नर व स्मार्ट सिटी परियोजना के एमडी अनुराग चंद्र शर्मा का कहना है कि शहर को स्मार्ट बनाने और स्ट्रीट वेंडर को वेहतर सुविधाएं देने के लिए पहले चरण में मकलोडगंज और धर्मशाला के गांधी वाटिका के पास दो स्थान पर वैंडिंग जोन बनाकर स्मार्ट शॉप बनाई गई हैं। जल्द ही पूरे शहर में उचित व्यवस्था बनाकर व्यस्थित करने का प्रयास किया जाएगा। ……..

…………………………………………………………….

Related posts

मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परम्पराओं के प्रतीक: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

Admin

नादौन में सैर करने निकले युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

Admin

धर्मशाला जिला कारागार में अंडर ट्रायल तिब्बती युवक की मौत, छाती में दर्द बना कारण

Admin

Leave a Comment