28.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Dharamshala

धर्मशाला जिला कारागार में अंडर ट्रायल तिब्बती युवक की मौत, छाती में दर्द बना कारण

धर्मशाला: जिला कारागार लाला लाजपत राय कारागार एवं मुक्त सुधार गृह धर्मशाला में एक अंडर ट्रायल तिब्बती युवक की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दोरजे पुत्र सोनम दोरजे, निवासी हाऊस नंबर 60, डेग्गी डिवीजन बीड़, तहसील बैजनाथ के रूप में हुई है। वह पुलिस थाना मैकलोडगंज में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं (आईपीसी 307, 323, 341, 504, 506) के तहत मामला दर्ज होने के बाद से जेल में अंडर ट्रायल था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दोरजे ने छाती में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद वह जेल वापस लौट आया। हालांकि, कुछ समय बाद उसे फिर से तेज दर्द हुआ, जिसके चलते वह जेल परिसर की डिस्पेंसरी में पहुंचा। वहां दर्द बढ़ने पर वह लेट गया। जेल स्टाफ ने उसे तुरंत दोबारा जोनल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोरजे को पहले भी छाती में दर्द की शिकायत थी, जिसके लिए उसका जोनल अस्पताल में समय-समय पर चेकअप करवाया गया था। उनकी तीन बार ईसीजी भी की गई थी, लेकिन कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई थी। शुक्रवार को दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोबारा दर्द बढ़ने पर उसकी स्थिति बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस और जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना ने जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

धर्मशाला IPL मैच सुरक्षा कारणों से रद्द, देशभर में अलर्ट के बीच हिमाचल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Admin

Rahul Gandhi पर दर्ज FIR की CM सुक्खू ने की निंदा, पढ़ें क्या बोले मुख्यमंत्री

Admin

हिमाचल में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे चुनाव प्रचार का मोर्चा, लिस्ट जारी

Admin

Leave a Comment