May 18, 2026
Dharamshala

धर्मशाला में IPL मैचों के लिए कड़ी सुरक्षा, 30 से अधिक वस्तुएं प्रतिबंधित

हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला में 4, 8 और 11 मई को होने वाले IPL के तीन मैचों के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश के लिए सख्त नियमों का पालन करना होगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि BCCI के निर्देशानुसार स्टेडियम में 30 से अधिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें पेन-पेंसिल, सीटी, सिक्के, हेलमेट, कैमरा, बोतल, कैन, खाने-पीने की चीजें, बैनर, पोस्टर, सेल्फी स्टिक, ड्रोन, लैपटॉप, पावर बैंक, तंबाकू उत्पाद, लाइटर, माचिस, लकड़ी की छड़ी और स्पोर्ट्स बॉल शामिल हैं।

टिकटों पर प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची दी गई है, और दर्शकों से इनका सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। स्टेडियम में खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध होगी, इसलिए बाहर से कुछ भी लाने की मनाही है। धूम्रपान पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पहले चांदी या लोहे के कड़े चेकिंग में उतरवाए जाने पर खोने की घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए दर्शकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत धर्मशाला पहुंचे
4 मई को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत मंगलवार को गगल एयरपोर्ट पहुंचे और होटल रेडिसन ब्लू रवाना हुए। कोच जस्टिन लैंगर, डेविड मिलर और मिचेल मार्श सोमवार को ही धर्मशाला पहुंच चुके हैं। बाकी खिलाड़ी 1 मई तक यहां होंगे। पंजाब किंग्स की टीम भी 1 मई को धर्मशाला पहुंचेगी। दोनों टीमें 2 मई को स्टेडियम में अभ्यास करेंगी।

पंजाब किंग्स की नजर धर्मशाला में जीत पर
पंजाब किंग्स का धर्मशाला में अब तक प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। 13 IPL मैचों में से केवल 5 में जीत मिली, जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा। आखिरी जीत 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ थी। मौजूदा सीजन में पंजाब अच्छी लय में है और 9 मैचों में 5 जीत के साथ प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर है। धर्मशाला में लखनऊ, दिल्ली और मुंबई के खिलाफ आगामी मुकाबलों में टीम जीत का सिलसिला शुरू करने की कोशिश करेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स इस बार घरेलू मैदान पर नया इतिहास रचने को तैयार है।

Related posts

कंगना बनाम विक्रमादित्य सिंह: मंडी से कौन मारेगा बाज़ी, बॉलीवुड की ‘क्वीन’ या हिमाचल के ‘प्रिंस’

Admin

हिमाचल में इस दिन से मौसम फिर बिगड़ने के आसार, बारिश-बर्फबारी और अंधड़ चलने की संभावना

Admin

सुप्रीम कोर्ट ने नहीं लगाई रिजल्ट पर रोक, पशोपेश में लाखों स्टूडेंट्स, जानिए क्या है पूरा NEET परीक्षा विवाद

Admin

Leave a Comment