30 C
Baijnath
July 15, 2026
Dharamshala

नादौन में सैर करने निकले युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

16 मई 2024 (ब्यूरो रिपोर्ट)

जिला हमीरपुर के नादौन में सुबह की सैर के लिए दो भाई घर से निकले और एक भाई सड़क हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के मुताबिक, नादौन-अंब एनएच पर नादौन से 2 किलोमीटर दूर भरमोटी गांव में सड़क किनारे सैर कर रहे एक युवक को पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, स्थानीय लोग जब घायल को अस्पताल ले जाने लगे तो युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. युवक को टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया है.

चचेरा भाई घबराकर हुआ बेहोश

इस दौरान हादसे के बाद मृतक का चचेरा भाई अपने भाई की गंभीर हालत को देखकर डर कर बेहोश हो गया. पुलिस कार सवार की तलाश में जुट गई है.

हमीरपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कलूर गांव का निवासी 24 वर्षीय शुभम अपने चचेरे भाई बॉबी के साथ सुबह करीब 4:30 बजे रोजाना की तरह जॉगिंग करते हुए घर से शहर की ओर जा रहा था. जब वे भरमोटी गांव के करीब पहुंचे तो नादौन की ओर ही आ रही एक कार ने शुभम को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वो वहीं पर बेहोश होकर गिर गया. अचानक हुए इस हादसे के कारण उसका चचेरा भाई बॉबी भी बेहद घबरा गया और बेसुध हो गया. जबकि कार ड्राइवर ने मौके पर ही कार को मोड़ा और वापस मानपुल की ओर फरार हो गया.

पिता का एक साल पहले हुआ है देहांत

वहीं, सुबह-सुबह हुई जोरदार टक्कर की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए और दोनों को नादौन अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया. शुभम के पिता आईटीबीपी में थे और उनका भी एक साल पहले ही देहांत हो गया था. वहीं, मामले की पुष्टि थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने की है.

थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने कहा कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और कार ड्राइवर की भी पहचान कर ली गई है. पुलिस द्वारा जल्द ही कार ड्राइवर को पकड़ा जाएगा.

Related posts

12वी की छात्रा की हत्या, किराए के कमरे में पड़ा मिला , लाहुल स्पीति की रहने वाली 18 साल की लड़की, पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर तेज की छानबीन।

Admin

भाजपा के गुटों में ताकत दिखाने की होड़, विपक्ष में चल रही कुर्सी की जंग’, CM और डिप्टी सीएम ने BJP पर साधा निशाना

Admin

विक्रमादित्य सिंह को जयराम ठाकुर की नसीहत

Admin

Leave a Comment