September 14, 2026
Dharamshala

चार राउंड के बाद भारत के सुशांत ठाकुर ने बनाई बढ़त, महिला वर्ग में भी भारत की तरन्नुम आगे।

धर्मशाला के नरवाणा में चल रहे धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप में दो दिन में हुए कुल चार राउंड में भारत सुशांत ठाकुर ने बढ़त बनाई है। वह 63 के स्कोर के साथ ओवरऑल में आगे चल रहे हैं। ओवरऑल में ही भारत के यशपाल दूसरे तथा भारत के ही योगराज तीसरे नंबर में पहुंचे हैं। महिला वर्ग में भारत की तरन्नुम ने अपनी बढ़त कायम रखी है। चार राउंड के बाद महिला वर्ग में तरन्नुम पहले, भारत की अलिशा दूसरे तथा आस्ट्रिया की पोलिना तीसरे नंबर पर हैं। टीम कैटागिरी में पायलट अमित कुमार, राजीव ठाकुर, रंजीत सिंह व शिवराज ठाकुर की टीम पहले, यशपाल, अश्वनी ठाकुर, योगराज व मनोज कुमार की टीम दूसरे तथा शिवजीत ठाकुर, सुशांत ठाकुर, अमन थापा व सोहन ठाकुर की टीम तीसरे स्थान पर चल रही है। वहीं, बुधवार को हुए राउंड तीन में ओवरऑल में यशपाल पहले, सुशांत ठाकुर दूसरे तथा सुनील कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि चौथे राउंड में नेपाल के अमन थापा पहले, भारत के योगराज दूसरे तथा भारत के ही पवन कुमार नेगी तीसरे स्थान में रहे। लेकिन चार राउंड के कुल अंको के बाद ओवरऑल में मंगलवार तक आगे चल रहे अमन थापा पीछे रह गए हैं।

Related posts

हिमाचल के दो सपूतों ने बढ़ाया मान: रितेश राणा और अनिरुद्ध शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

Admin

धर्मशाला मैच की टिकट ब्लैक करता आंध्र प्रदेश का युवक सीआईडी ने पकड़ा

Admin

नगरोटा बगवां में निजी बस ने कार को मारी टक्कर, मां की मौत और बेटा घायल, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

Admin

Leave a Comment