April 17, 2026
Dharamshala

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई कर रहा था 23 साल का MBBS डॉक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ पुलिस ने पंजाब के मोगा, एक एमबीबीएस डॉक्टर को कांगड़ा जिले में चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 23 साल के आरोपी ने साल 2024 में हिमाचल प्रदेश के ही जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा से डॉक्टर की डिग्री पूरी की थी और अभी वह पंजाब में सेवाएं दे रहा था.

जानकारी के अनुसार, हाल ही में पुलिस ने बैजनाथ में बीते शुक्रवार 14 फरवरी को एक नेपाली को 6 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था. इसी आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि मोगा के एक रिक्शा चालक ने उसे यह नशीला पदार्थ सप्लाई किया था. बैजनाथ से एक पुलिस टीम को मोगा भेजा गया, जहां रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया. फिर आगे की जांच की तो पता चला कि मोगा का एक डॉक्टर चिट्टे का मुख्य सप्लायर है और तीनों आरोपियों को बैजनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है.

हाल ही में कांग्रेस विधायक ने लिया था पंजाब का नाम

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई पंजाब से आ रही है और यह बात किसी से छुपी नहीं है. सूबे के धर्मपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने बीते महीने चिट्टे की सप्लाई को लेकर बड़ा बयान दिया था और कहा था कि पंजाब से नशा सप्लाई हो रही है. उधर, सोमवार को भाजपा के नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था और कहा कि इस अभियान में सरकार कोई भी कदम उठाएगी तो भाजपा उसका साथ देगी. हालांकि, सूबे में चिट्टे की तस्करी के मामलों में भारी इजाफा हुआ है.

Related posts

मोदी जाप छोड़कर मंडी के लिए विजन बताएं कंगना रनौत

Admin

एचपीसीए धर्मशाला में मैच देखने पहुंची भाजपा व कांग्रेस की कई बड़ी हस्तियां

Admin

दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

Admin

Leave a Comment