25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

सीयून मन्दिर से चोरो ने उड़ाई 10 लाख 55 हजार की नगदी और चांदी

पधर

पधर क्षेत्र के आराध्य देव सीयून गहरी के मंदिर में चोरो ने सेंध लगाकर करीब ग्यारह लाख रुपये की नगदी और चांदी चोरी की है ।
पधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
किशन चन्द पुत्र नरोतम राम निवासी गांव सियूण ने थाना में सूचना दी कि जय देव गहरी सियूण में रात के समय में चोरी हुई है ।
पधर पुलिस ने मौका पर जाकर घटना की पूरी जानकारी ली और मामले की तफ्तीश में जुट गई है ।
पधर पुलिस ने बताया कि मन्दिर से चोरो ने 75000 रुपये की नगदी , 9 लाख 80 हजार रुपये का चांदी का सामान चुराया है ।
थाना प्रभारी पधर रजत राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है ।
वही पधर पुलिस ने आईपीसी 457 , 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
वही डीएसपी पधर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है ।

Related posts

कटिन्डी – झटिगरी सड़क की अपग्रेडेशन पर पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का जताया आभार

Admin

विदेश भेजने का झांसा: जड़ोल के 4 युवकों से ₹5.40 लाख की ठगी, कंपनी कर्मचारी फरार।

Admin

सीएम सुक्खू की वजह से 2 साल बच्चे के जीवन में आई खुशियां, चिकित्सा सहायता कोष से सीधा अकाउंट में पहुंचा पैसा

Admin

Leave a Comment