24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Dharamshala

धर्मशाला के नरवाणा में आज से शुरू हुआ पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप

धर्मशाला 13 नवंबर (वीर खड़का)

धर्मशाला के कस्बा नरवाणा में सोमवार से पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आगाज हो गया। पांच दिन तक चलने वाले इस कप का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग की टेक आफ साइट में हवन यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर टेक आफ करवाया। यह पहला मौका है जब जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के निकट पैराग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस कप में करीब 90 प्रतिभागियों ने अभी तक अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। पहले दिन केवल ट्रायल उड़ाने हुई। प्रतिभागियों की फाइनल सूची मंगलवार सुबह जारी की जाएगी।
इस मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में ऐसा आयोजन होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और काफी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इससे काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस साइट की खास बात यह है कि यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी अच्छी है। यहां उड़ान की कंडीशन और लैंडिंग करने की अच्छी सुविधा उपलब्ध है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से लगातार आगे बढ़ा रही है और इस दिशा में यह भी एक कदम है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने इस नगरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दी, तो हाल ही के दिनों में क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैच हुए। अब प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप शुरू हुआ है। ऐसे में यह पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सबसे सेफ साइट है। सुधीर शर्मा ने कहा कि नरवाणा एडवेंचर क्लब की ओर से इस तरह की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए नरवाणा एडवेंचर क्लब ने कड़ी मेहनत की है। सुधीर शर्मा ने इसके लिए क्लब के अध्यक्ष कपिल शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म विनय धीमान सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बाक्स
सुधीर शर्मा ने भी भरी उड़ान

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के शुभारंभ मौके पर पहुंचे मुख्यातिथि सुधीर शर्मा ने भी पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी। उन्होंने पायलट अरविंद पाल के साथ टेंडम फ्लाइंग का लुत्फ लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर सोलो के साथ-साथ टेंडंम फ्लाइंग से धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करने का अवसर भी मिल पाएगा।

Related posts

धर्मशाला मैच की टिकट ब्लैक करता आंध्र प्रदेश का युवक सीआईडी ने पकड़ा

Admin

कला-संस्कृति का खजाना है सरदार शोभा सिंह आर्ट गैलरी: उपायुक्त

Admin

मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में सामने आईं हिंसा की घटनाएं

Admin

Leave a Comment