20 C
Baijnath
September 22, 2026
Kangra

कांगड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को किया नमन

कांगड़ा, 19अक्टूबर,
कांगड़ा के टंडन क्लब में कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान केबिनेट रैंक मंत्री पर्यटन विभाग एवम विधायक नगरोटा बगवां आर एस बाली ने भी कार्यक्रम में पहुंच कर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया। इस दौरान लगभग 27 लोगों ने रक्तदान किया। वही इस मौके पर कांगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया ने कहा कि आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वही आज जयंती पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 27 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर कैबिनेट रैंक पर्यटन विभाग मंत्री आर एस वाली भी पहुंचे इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने वाले टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही ब्लॉक कांगड़ा की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी वही आज कांगड़ा के मोनू ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अलग पहचान बनाई।इंदिरा गांधी शौर्य व साहस की प्रतिमूर्ति थी। देश की एकता अखंडता को बनाने में संपूर्ण योगदान दिया। वहीं उन्होंने इंदिरा गांधी की उपलब्धियों को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके पद चिन्हों पर चलने का आहवान किया।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

फ़ोटो कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

Related posts

HPTDC कर्मचारी संघ ने अपने ही अध्यक्ष RS बाली के खिलाफ खोला मोर्चा, खड़े किए कई गंभीर सवाल

Admin

देहरा में धर्म परिवर्तन के कथित प्रयास से हंगामा, पंजाब से आए 6 लोगों पर लालच देने का आरोप, परिवार ने अपनाया फिर से हिंदू धर्म

Admin

कांगड़ा: बनेर खड्ड में पानी के तेज बहाव में फंसे श्रद्धालु, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Admin

Leave a Comment