May 1, 2026
Kangra

कांगड़ा: बनेर खड्ड में पानी के तेज बहाव में फंसे श्रद्धालु, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

धर्मशाला: जिला कांगड़ा की बनेर खड्ड में मंगलवार सुबह एक बड़ा होते-होते टल गया. दरअसल बनेर खड्ड में 6 श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में फंस गए थे. ये श्रद्धालु नहाने के लिए बनेर खड्ड में गए थे, जब अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है.

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किया रेस्क्यू

फायर ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि बनेर खड्ड के साथ दमकल विभाग का कार्यालय है. जब वो सुबह उठे तो देखा कि सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बनेर खड्ड किनारे पहुंचे हुए थे और इनमें से कुछ श्रद्धालु पानी में नहा रहे थे. जब उन्होंने खड्ड का जलस्तर बढ़ते हुए देखा तो तुरंत अन्य कर्मचारियों को सूचित किया और मौके पर पहुंच गए. इस दौरान खड्ड में नहा रहे 6 श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में फंस गए. उन्होंने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और रस्सों की मदद से श्रद्धालुओं को पानी से बाहर निकाला.

प्रशासन की लोगों से अपील

अशोक कुमार ने बताया कि अगर दमकल विभाग का ऑफिस बनेर खड्ड के पास न होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं, सूचना मिलने पर एसडीएम कांगड़ा भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए. एसडीएम कांगड़ा ने लोगों से अपील की है कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में बनेर खड्ड में नहाने के लिए न उतरें, ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो.

ब्रजेश्वरी मंदिर में दर्शन करने आए थे श्रद्धालु

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि बनेर खड़ में पानी का बहाव बढ़ने से छह लोग फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि इनमें से चार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और प्रसिद्ध शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए हुए थे. इस दौरान डुबकी लगाने के लिए ये श्रद्धालु बनेर खड्ड में गए थे. जिसके बाद बनेर खड्ड में अचानक पानी बढ़ जाने से ये लोग बीच में ही फंस गए. उन्होंने कहा कि मानसून का सीजन सिर पर है. ऐसे में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को इस तरह नदी नालों में नहीं जाना चाहिए, ताकि कोई हादसा न हो. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.

Related posts

चंडीगढ़ के श्रद्धालु ने ज्वालामुखी मंदिर में अर्पित किया एक किलो सोने की आरती

Admin

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट: जम्मू-कश्मीर सीमा पर सघन निगरानी, पर्यटन स्थलों पर क्यूआरटी तैनात।

Admin

नादौन के व्यास नदी के पास पैरापिट से टकराने पर कार में लगी भीषण आग

Admin

Leave a Comment