21.5 C
Baijnath
September 28, 2026
Kangra

ग्राउंड में सो रहे 4 प्रवासी बच्चों पर चढ़ गया ट्रक, चालक गिरफ्तार

कांगड़ा ( विकास) 2 जुलाई 2024

जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के साथ डाढ के मेला ग्राउंड में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया. एक चालक ने ग्राउंड में सो रहे चार बच्चों पर गलती से ट्रक चढ़ा दिया. हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई. हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि एक बच्चे की दोनों टांगें फ्रैक्चर हुई हैं. ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है.

मृतक बच्चे की पहचान अमित कुमार उम्र 9 साल के तौर पर हुई है, जबकि दीपक (12), कर्ण (7) और कुनाल (5) साल हादसे में घायल हुए हैं. घायलों का अभी टांडा अस्पताल में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि चारों बच्चों के माता पिता गुजरात अहमदाबाद के रहने वाले हैं. ये प्रवासी परिवार 20 सालों से यहां रह रहे हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर पेट पालते हैं. पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक रवि कुमार ज्यादातर इसी ग्राउंड में अपना ट्रक पार्क करता था. आज शाम को उसने ट्रक लेकर लाहौल जाना था इसी के चलते गाड़ी को पार्क करते वक्त सुबह करीब 10.30 बजे ये हादसा पेश आया.

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक गाड़ी रिवर्स कर रहा था. ट्रक के पीछे चारों बच्चे ग्राउंड में जमीन पर सो रहे थे. ट्रक को पीछ करते समय चालक की नजर सोए हुए बच्चों पर नहीं पड़ी और ये हादसा पेश आया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई बच्चों के रोने और चीखने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को नगरोटा बगवां अस्पताल ले गए. जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बच्चों के माता-पिता खाना लाने गए हुए थे. एसएचओ पालमपुर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 281, 125(A), 135 (B), 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर दिया है.

Related posts

Kangra News: हिमाचल के कांगड़ा में रात के अंधेरे में खेतों में पकड़ी गईं 4 महिलाएं, ग्रामीणों ने होटल को घेरा; पुलिस जांच में खुलासे की उम्मीद!

Admin

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट: जम्मू-कश्मीर सीमा पर सघन निगरानी, पर्यटन स्थलों पर क्यूआरटी तैनात।

Admin

टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता डा.राजेश शर्मा को आया पैनिक अटैक, कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे सीएम सुक्खू

Admin

Leave a Comment