April 14, 2026
Kangra

कांगड़ा के फतेहपुर में मिला हैंड ग्रेनेड, आर्मी की टीम को मौके पर बुलाया

कांगड़ा: जिला के फतेहपुर में बम मिलने की खबर हड़कंप मच गया. रविवार को करीब 12:30 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में एक ग्रेनेड देखा. ये बात जंगल में आग की तरह फैल गई. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को सील कर दिया, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो. इसी के साथ पुलिस ने इस बात की सूचना पठानकोट में आर्मी को भी दे दी है. खबर लिखे जाने तक पठानकोट से आर्मी के जवान और एसपी नूरपुर अशोक रतन मौके पर पहुंचे चुके थे.

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला कांगड़ा के फतेहपुर में इलाके में इस तरह के बम मिलते रहे है, हालांकि इस दौरान कोई भी बड़ी घटना घटित नहीं हुई है. पठानकोट से आर्मी को बुलाकर बम को डिफ्यूज कर दिया जाता है. वहीं आज भी बम मिलने की सूचना के बाद पठानकोट में आर्मी को सूचित कर दिया गया है. आर्मी जवान मौके पर पहुंच कर इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि हैंड ग्रेनेड जीवित है या नहीं, अगर ये जीवित पाया जाता है तो आर्मी के जवान इसे डिफ्यूज कर देंगे.

स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग

वहीं स्थानीय नागरिक ने बताया कि, ‘जब मैं दोपहर बाद अपने पालतू जानवरों के लिए चारा लेने जा रहा था तो मैंने झाड़ियों में पड़े इस ग्रेनेड को देखा. इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को सील कर दिया है. जैसे ही बात की खबर पूरे गांव में फैली पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है.’ वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बात का पता लगाया जाए कि ये ग्रेनेड यहां कैसे आया. क्या इसे किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर यहां फेंका है या ये किसी साजिश है.

Related posts

लुहरी प्रोजेक्ट की टनल के ऊपर फिर धंसी जमीन, आउटलेट पर हुआ बड़ा गड्ढा

Admin

मैकेनिकल इंजीनियर , अकाउंटेंट व अन्य 379 पदों पर निकली भर्तियां

Admin

डमटाल में प्रवासी ने दराट से कर दी नाबालिग लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment