April 13, 2026
Kangra

हिमाचल पुलिस ने राजस्थान से दो युवकों को किया गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

कांगडा: जिला की नूरपुर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों को राजस्थान से पकड़कर फतेहपुर थाना लाई है.

आरोप है कि दोनों आरोपियों के गिरोह ने मच्छोट के एक 21वर्षीय युवक सोनू (काल्पनिक नाम) को वीडियो कॉल करके उसका अश्लील वीडियो बनाया. पैसे न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल करने की धमकी देने लगे. सोनू ने बेइज्जती के डर से उनके खाते में 11 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर भी कर दी थी, लेकिन फिर से आरोपियों ने कई बार उससे पैसों की मांग की थी. ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सोनू ने 1 जनवरी 2024 को अपने मोबाइल पर सुसाइड नोट लिखकर चाचा को व्हॉट्सएप पर भेज दिया और आत्महत्या कर ली थी. बाद में सोनू का शव जंगल में मिला था. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए राजस्थान से दो युवकों पंकज-सचिन को गिरफ्तार किया है तथा उनको पुलिस थाना फतेहपुर लाया गया है.

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि, ‘मच्छोट के युवक ने पहली जनवरी 2024 को ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था. इस केस में पुलिस ने दो युवकों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनसे सख्ती से पूछताछ करके बाकी गिरोह को भी पकड़ा जाएगा.

Related posts

कांगड़ा में दो पिस्ट*ल और मैग*जीन के साथ दो युवक गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर आए थे अवैध हथि*यार

Admin

चंडीगढ़ के श्रद्धालु ने ज्वालामुखी मंदिर में अर्पित किया एक किलो सोने की आरती

Admin

Agniveer Naveen Kumar : ‘सितंबर में आऊंगा मां, शादी पक्की कर लेना’, पर नियति ने लिखा बलिदान।

Admin

Leave a Comment