25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Mandi

आज हिमाचल आ रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

मंडी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के दौरे पर मौजूद रहेंगे. 24 फरवरी यानी आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईआईटी मंडी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. आईआईटी मंडी आज अपना 16वां स्थापना दिवस समारोह मना रही है. जिसमें राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. इसके बाद राजनाथ सिंह का सुंदरनगर में भी आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

स्थापना समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विकास में तकनीकी नवाचार के महत्व पर विचार साझा करेंगे. इसके अलावा फाउंडेशन डे अवॉर्ड्स के तहत स्टूडेंट्स, प्रोफेसर्स, पूर्व छात्र और कर्मचारियों को शैक्षणिक, अनुसंधान, खेल और व्यावसायिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि साल 2009 में आईआईटी मंडी की स्थापना हुई थी.

सुंदरनगर में रक्षा मंत्री का कार्यक्रम

वहीं, रक्षा मंत्री सुंदरनगर में पीएम किसान योजना के तहत एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से देश के किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त जारी करेंगे. सुंदरनगर में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और किसानों के साथ पीएम का संबोधन सुनेंगे. इस कार्यक्रम में 500 के करीब किसान भाग लेंगे, जिसमें मंडी जिले के 10 किसानों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा. इस मौके पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सहित भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वापस दिल्ली लौट जाएंगे.

Related posts

भुभु टनल का जल्द हो निर्माण , विधायक द्रंग पूर्ण चन्द ठाकुर

Admin

मनोहर हत्याकांड के विरोध में विहिप का पधर में प्रर्दशन। एसडीएम के माध्यम से सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

Admin

Mandi News: धर्मपुर और मंडी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सैर पर्व की खुशियां मातम में बदली

Admin

Leave a Comment