August 25, 2026
Mandi

चीन के हांगझोऊ एशियन गेम्स कबड्डी में गोल्ड जीतने पर मण्डी कबड्डी संघ ने दी वधाई


मण्डी कबड्डी संघ के अध्यक्ष टीसी शर्मा जी ने चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स में कबड्डी के दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ियों और प्रशंसकों को वधाई दी। पिछली जकार्ता एशियन गेम्स में ईरान से हारने का बदला भी ले लिया। महिला पुरुष दोनों वर्ग में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ीयों का अहम योगदान रहा। जिसमें महिला टीम में कप्तान रितू नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर, निधि शर्मा, सुषमा शर्मा और पुरुष टीम में विशाल भारद्वाज टीम की अहम कड़ी थे। इस जीत का सारा श्रेय हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन को जाता है। जिनकी पारखी नजर से खिलाडियों का चयन होता है। ये सब हिमाचल कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजकुमार भ्राटां उर्फ नीटू जी और उनकी समस्त कार्यकारणी को जाता है। और इनके कोचों को जाता है जिनकी बदौलत आज इन खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। और इनके माता-पिता को भी बहुत बहुत बधाई धन्य है वो माता पिता जिन्होंने इन्हें जन्म दिया। मेरी सरकार से विनती है कि इन खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो वो भी करोड़ों में और नौकरी ए क्लास की दी जाये। क्योंकि ये खिलाड़ी बहुत बुरी तरह टूटे होते हैं मैच में और प्रैक्टिस में ये बात ये खिलाड़ी ही जानते हैं। इनका दर्द कोई नहीं जानता। इसलिए इन्हें जो सुविधाएं उपलब्ध हो दी जाए। तकनीकी तौर पर ऑफिशियल गये हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष जी को भी बहुत बहुत बधाई। जिनके रहनुमाई में एशियन गेम्स कबड्डी का सफल आयोजन हुआ। मण्डी संघ जल्दी ही सब खिलाड़ियों और अध्यक्ष राजकुमार भ्राटां जी को सम्मानित करेगा। इस अवसर पर मण्डी कबड्डी संघ के महासचिव नेत्र ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रेम ठाकुर मण्डी कबड्डी संघ के उप प्रधान गुलजारी राणा, सदस्य महेन्द्र शर्मा, धर्मपाल ठाकुर,सजंय शर्मा,टेक सिंह ठाकुर,जगत राम,रफी, रुप नेगी, गुलजार खान, तिलक खापां, विपिन कटवाल, विनोद डीपी जी विषेश रूप से मौजूद रहे ।

Related posts

जोनल हास्पिटल में शुरू हुए महिला रोगों के दूरबीन विधि से आप्रेशनस्त्री रोग विशेषज्ञों ने अभी तक सफलतापूर्व किए तीन आप्रेशनइससे पहले मेडिकल कालेज या फिर नीजि अस्पतालों का करना पड़ता था रूख

Admin

एसडीएम ने किया वर्षा प्रभावित कशीरी गाँव का दौरा

Admin

मन मोहन गौतम को चुना गया हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का सरताज । सर्वसहमति से हुई कार्यकारिणी की घोषणा

Admin

Leave a Comment