July 19, 2026
Mandi

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पधर में नमो टी स्टाल कार्यक्रम का किया आयोजन

पधर

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्रंग मंडल द्वारा पधर बाजार में नमो टी स्टॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन के अंतर्गत युवा मोर्चा के साथियों ने और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । नमो टी स्टॉल का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा आज तक के सभी विकासात्मक कार्यों की चर्चा लोगों के बीच में करना था और सभी युवा युवतियों से नमो ऐप डाउनलोड करवाना,रजिस्ट्रेशन करवाना तथा नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार व प्रसार करना था । इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 150 लोगों से नमो एप डाउनलोड करवाया गया तथा समस्त लोगों को पर्चे बाँटकर मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा के नेतृत्व में बूथ स्तर पर नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेगा तथा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत रहेगा ।

इस अवसर पर भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर , ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कपूर चंद , प्रदेश भाजयुमो प्रवक्ता चंदन पंडित , बी डी सी सदस्य घनश्याम ठाकुर , मंडल भाजपा महामंत्री राज ठाकुर व सुरेश कटारिया , युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र ठाकुर , उपाध्यक्ष महेश ठाकुर , सचिव विक्रांत ठाकुर , प्रवक्ता राजेश ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कली राम , शेष राम , करन ठाकुर , हुकम चंद , धर्म चंद , राजू राम, चिंत राम , व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

उद्घाटन के बाद सिविल अस्पताल पधर में लोगों को नही मिल रही सुविधा -रवि कांत

Admin

असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया

Admin

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में हिमाचल सहित पंजाब-चंडीगढ़ में 35 ठिकानों पर एसआईटी की दबिश

Admin

Leave a Comment