19.8 C
Baijnath
September 21, 2026
Mandi

Mandi: शादी की धाम खाने के बाद जंगल के लिए निकले 3 दोस्त, रास्ते में अपनी ही गोली का शिकार हो गया युवक।

मंडी. शिकारी अपनी ही बंदूक की गोली का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है, जहां पर जंगल में दोस्तों के साथ शिकार को गए 33 वर्ष के युवक की गोली लगने से जान चली गई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सुंदनगर उपमंडल के यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे घटित हुई.रोहांडा में एक शादी की धाम खाने के बाद तीन दोस्त जंगल में शिकार के लिए निकल गए. इस दौरान रास्ते में दो दोस्त आगे आगे चल रहे थे, जबकि दिनेश कुछ दूर था और उसी के पास बंदूक की. बताया जा रहा है कि अचानक उसके हाथ से बंदूक छूटी और गिरते ही ट्रिगर दबा और गोली सीधे दिनेश की जांघ में जा लगी. साथी उसे तुरंत जंगल से सड़क पर लाए और रोहांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया.

पुलिस थाना बीएसएल कालोनी की टीम ने रात को शव कब्जे में कब्जे में लिया औऱ गुरुवार को नेरचौक मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है.

Related posts

हिमाचल पुलिस ने थार गाड़ी का कर दिया 1 लाख से अधिक का चालान, शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा वाहन मालिक

Admin

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी अनुसूचित जाती मोचा के अध्यक्ष किशोर ने उतारी अपनी टीम

Admin

अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अतंर्गत तहसील पधर की पंचायत कुन्नू में ओयोजित शिविर का हुआ आयोजन

Admin

Leave a Comment