September 5, 2026
Shimla

Shimla: शिमला पुलिस ने शाह गैंग की सिमरन को किया गिरफ्तार, महिला एडवोकेट भी थी इसी सिंडिकेट का हिस्सा

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस ने शाह गैंग में शामिल एक और महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. तहसील कल्याणा अधिकारी मुकुल चौहान , महिला एडवोकेट के बाद अब एक और युवती की गिरफ्तारी हुई है. शिमला पुलिस लगातार चिट्टा तस्कर सन्दीप शाह गैंग के गुर्गों को दबोच रही है.

जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस ने सिमरन (27) को गिरफ्तार किया है. वह टूटू की रहने वाली है और इसके तार भी शाह गैंग से जुड़े हैं. युवती के साथ नारकंडा के युवक अक्षित को भी दबोचा गया है. पुलिस के अनुसार, डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों के आधार पर 25 और महिलाएं के संदीप शाह गैंग से जुड़ी हुई हैं और इनके बैंक खातों को तलाशा जा रहा है. उधऱ, तहसील कल्याणा अधिकारी मुकुल चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है.

इससे पहले पुलिस ने अंकिता नेगी (24), अधिवक्ता अवंतिका (30) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अब एक और युवती अरेस्ट हुई है. एडवोकेट युवती को तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है. बताया जा रहा है कि शाह गैंग के सदस्यों के खातों से 5 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है और शिमला पुलिस अब तक शाह गैंग के अब तक 37 लोग गिरफ्तार कर चुकी है.

Related posts

Weather Update: हिमाचल में माइनस 12.3 डिग्री पहुंचा पारा, ठंड का कहर जारी, जानें कब-कब होगी बारिश-बर्फबारी?

Admin

नहीं बदलेगा रिज मैदान के मशहूर क्राइस्ट चर्च का रंग, अफवाहों पर लगा विराम!

Admin

नशे की जद में जा रही राजधानी, नेपाली मूल के 2 आरोपियों से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद

Admin

Leave a Comment