25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kangra

नूरपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो आरोपी चंडीगढ़ से किए गिरफ्तार

जवाली। जिला पुलिस नूरपुर ने चिट्टा माफिया के दो बांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल कुमार और अभिषेक निवासी छन्नी के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों को चंडीगढ़े से गिरफ्तार किया है। पुलिस बीते मई महीने से दोनों आरोपियों की तलाश में थी, लेकिन दोनों आरोपी बार-बार पुलिस को चकमा दे रहे थे। आखिरकार पुलिस ने दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर अपने साथ ले आई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने 8 मई 2024 को चक्की खड्ड के पास कर्ण कुमार निवासी पठानकोट को 8.45 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। आरोपी से पूछताछ के दौरान 12 जून को पठानकोट निवासी गौरव को भी गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला की इस चिट्टा तस्करी में विशाल कुमार और अभिषेक भी शामिल थे। जिसके बाद से पुलिस लगातार इन दोनों की तलाश में जुटी थी। अब जाकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

Related posts

कांगड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को किया नमन

Admin

TMC के स्टाफ को छुट्टी की जल्दी, राजकीय शोक-अवकाश की घोषणा होते ही छोड़े दफ्तर-ओपीडी

Admin

Himachal Cryptocurrency: मास्टरमाइंड विजय जुनेजा ने पंजाब में 50 करोड़ की संपत्ति खड़ी की

Admin

Leave a Comment