28 C
Baijnath
August 24, 2026
Mandi

पडोह के वैकल्पिक सड़क मार्ग पर सुमो गिरी एक की मौत 8 घायल.


पडोह,1 दिसम्बर
चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पडोह डैम के वैकल्पिक सड़क मार्ग पर एक सुमो गिर जाने से उसमें सवार 1 व्यक्ति की मौक़ा पर ही मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गये। घटना उसे वक्त घटी जब यह टैक्सी सुमो एचपी 01-के 215 पड़ोह बाजार से शाम 5-30 बजें देवरी पंचायत के बौस अपने घर की ओर 8 सवारियों को लेकर जा रही थी। अचानक होटल एस पी टी के मोड़ से अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें जल शक्ति विभाग से सेवा निवृत्त टिकमे राम निवासी गांव मुथल डाकघर व पंचायत देवरी की दुखद मौत हो गई। मृतक वर्तमान पंचायत प्रधान देवरी धनी राम के पिता हैं। जबकि 7 लोग घायल हुए है। जो सभी देवरी पंचायत के आस पास के बताए जा रहे हैं।
चौकी प्रभारी पडोह ने ख़बर की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस से ज़ोनल हस्पताल पहुंचाया गया जहां वे उपचाराधीन है। जबकि एक की मौत हो चुकी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

देवताओं को विदाई के साथ गवाली का शाढ़नु मेला संपन्न

Admin

कटिन्डी – झटिगरी सड़क की अपग्रेडेशन पर पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का जताया आभार

Admin

जिला रैड क्रॉस सोसायटी कुल्लू द्बारा लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर।

Admin

Leave a Comment