27.7 C
Baijnath
March 8, 2026
Mandi

28 मई को धर्मशाला में होगा “आभार समारोह

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा आज होटल राजमहल मंडी में प्रेस वार्ता की गई l प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि 28 मई को धर्मशाला में पुरानी पेंशन बहाली के उपलक्ष्य पर संगठन द्वारा प्रदेश सरकार का एक लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ आभार व्यक्त किया जाएगा l क्योंकि प्रदेश में प्रदेश सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की है जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्य श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनके सहयोगियों का धन्यवाद किया है । उन्होंने कहा कि अब हर समारोह की सहमति उन्हें मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री से भी मिल चुकी है l उन्होंने कहा कि शनिवार को श्रीमती प्रियंका गांधी से भी संगठन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर श्रीमती प्रियंका गांधी का भी आभार व्यक्त किया क्योंकि संघर्ष के वक्त उन्होंने भी कर्मचारियों के क्रमिक अनशन स्थल पर आकर कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि प्रदेश में यदि उनकी सरकार आती है तो पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया जाएगा l जो प्रदेश में श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा पहली मंत्रिमंडल में मंजूरी देने के पश्चात वर्तमान समय में पूरी तरह से बहाल हो चुकी है । उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी धन्यवाद किया क्योंकि उन्होंने भी पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष के वक्त कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार सहयोग किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की है जो कि एक ऐतिहासिक फैसला है और यह वही पेंशन है जो कर्मचारी मांग रहे थे । अब कर्मचारियों को भी 2003 से पहले के कर्मचारियों की तर्ज पर ही पेंशन मिलेगी, जो सीसीएस पेंशन रूल 1972 के हिसाब से मिलेगी । उन्होंने कहा कि संघर्ष के वक्त संगठन द्वारा में से कहा गया था कि जब पेंशन बहाल होगी तो 1 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ सरकार का आभार व्यक्त किया जाएगा । अब वह वक्त आ गया है जब सचमुच एक लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ सरकार का आभार व्यक्त करना है । जो 28 मई को धर्मशाला में होगा ।  उन्होंने कर्मचारी साथियों से अपील की है कि सभी धर्मशाला जरूर पहुंचे और इस आभार समारोह की शोभा बढ़ाएं । सरकार ने पेंशन बहाल करके जो ऐतिहासिक फैसला लिया है उसके पश्चात कर्मचारी वर्ग का भी दायित्व बनता है कि आभार समारोह शानदार हो । उन्होंने कर्मचारियों से यह भी अपील की है कि पुरानी पेंशन को चुनने के लिए सरकार ने जो 60 दिन का समय दिया है उसे जल्द से जल्द चुनने का प्रयास करें ताकि एक सही संदेश सरकार के समक्ष जा सके । उन्होंने कर्मचारियों से यह भी अपील की है कि अपने जीपीएफ नंबर के लिए भी जल्द आवेदन करें ताकि यह प्रक्रिया भी समय रहते हो सके l  इस मौके पर उन्होंने मीडिया का भी धन्यवाद किया और कहां के संघर्ष के वक्त मीडिया ने भी उन्हें खूब सहयोग दीया है l इस मौके पर राज्य महासचिव भरत शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा, जोगिंदर नगर ब्लॉक के अध्यक्ष अतुल लखन पाल, जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर, जिला महिला विंग उपाध्यक्ष रेखा तथा महासचिव बंदना इत्यादि उपस्थित रहे ।मंडी: 28 मई को धर्मशाला में होगा “आभार समारोह” l

Related posts

Himachal News : मंडी के दुदर गांव में नशे की लत से जूझ रहे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Admin

पिता ने आधी रात मोबाइल इस्तेमाल को डांटा तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह नदी में मिली ला*श

Admin

माता फूंगणी की डायनासौर झील में नहीं हो पाया शाही स्नान

Admin

Leave a Comment