22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

प्रदेश सरकार ने सीमेंट के दाम बढ़ाने से जनता को दिया मंहगाई का तोहफा : उपाध्यक्ष शेर सिंह

पधर

द्रंग मण्डल भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को अब तक मंहगाई के कई तोहफे दिए है जिस कारण प्रदेश की जनता हताश और निराश है ।
उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश की सरकार ने सीमेंट के दाम दस रुपये अधिक कर दिए । वही डिपुओं में दालों के रेट बाजार के रेट के बराबर कर दिए जिस कारण जनता को मंहगाई का एक और तोहफा दे दिया ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के सारे क्रशर सरकार ने बन्द कर दिए जिस कारण आम लोगों को घर बनाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है । क्योंकि बिना रेत बजरी से लोगों की कंस्ट्रक्शन बन्द हो गयी है ।
उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार गरीबों की हितेशी बनती नही फिरती दूसरी तरफ प्रदेश की जनता मंहगाई तले डुबो दिया है ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के लिए लोगों को ठगा जिस कारण जनता ने इनकी बातों में आकर कांग्रेस के हाथों में प्रदेश की बागडोर तो दें दी लेकिन जनता को क्या मिला मंहगाई । वही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दस गारंटियों को दस दिन में पूरा करने का वादा जनता से किया था लेकिन आज दस महीने होने को है एक भी गारंटी सरकार ने पूरी नही की ।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता का विश्वास प्रदेश की कांग्रेस सरकार से उठ चुका है ।

Related posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थलटूखोड़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन

Admin

धर्मपुर बस अड्डे में बारिश की तबाही: 20 बसें क्षतिग्रस्त, 6 करोड़ का नुकसान, बस अड्डा होगा शिफ्ट

Admin

भटोग में डंगा बैठने से आंगन सहित नवनिर्मित मकान गिरा

Admin

Leave a Comment