26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

घनश्याम ठाकुर ने अग्नि पीड़ित परिवार को दिए दस – दस हजार रुपये सहित रजाई कम्बल

पधर

उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत भड़वाहन के मरगलू में बीते दिनों हुई आगजनी की घटना से दो परिवारों का दो मंजिला सहित अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था ।
इसी बीच बड़ीधार वार्ड के पंचायत समिति सदस्य घनश्याम ठाकुर ने उक्त परिवार से मिलकर हाल चाल जाना और अपनी और से उनको आर्थिक मदद की ।
इस दौरान घनश्याम ठाकुर ने पीड़ित परिवार के सदस्य को कमल , रजाई और दस दस हजार रुपये की राहत राशि वितरित की ।
घनश्याम ठाकुर ने बताया कि उक्त परिवार की सरकार व प्रशासन की तरफ से हर मदद करवाई जाएगी ताकि एक बार फिर इनका जीवन पटड़ी पर आ सके क्योंकि इनका इस घटना में सब कुछ जल गया था ।
आपको बता दें कि उक्त परिवार बेहद गरीब थे और दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे ।
पीड़ित परिवार को ऐसे दानियों की आस है जो उनकी मदद कर सके ताकि वे अपना आशियाना फिर से खड़ा कर सके ।

Related posts

दारल स्कूल की छात्राओं ने जीती चेस प्रतियोगिता

Admin

कर्ज लेकर अपने CPS को पालने में लगे CM सुक्खू, डीए-एरियर के समय रो रहे आर्थिक तंगी का रोना: जयराम ठाकुर

Admin

आतंकियों से मुठभेड़ में मंडी का कमांडो शहीद, घर में पसरा मातम

Admin

Leave a Comment