September 16, 2026
Dharamshala

दाढ़ी-मूंछ रखने पर 80 कामगारों को कंपनी ने बाहर निकाला, मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन, सोलन DC ने दिए जांच के आदेश

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिसे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में एक कंपनी ने दाढ़ी-मूंछ रखने की वजह से 80 श्रमिकों को बाहर निकाल दिया।

पीड़ित कामगारों का कहना है कि दाढ़ी-मूंछ काटने के बाद भी, उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है. कुछ दिन पहले भी इन कामगारों को उद्योग में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई थी. कामगारों के अनुसार प्रबंधन ने दाढ़ी-मूंछ साफ करने पर ही प्रवेश देने की शर्त रखी.
वही, मामले का डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें खबर मिली है कि परवाणु में एक उद्योग में दाढ़ी मूंछ रखने पर 80 कामगारों को निकालने का मामला सामने आया है. इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इसको लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं. यदि इस तरह का वाकया उद्योग में हुआ होगा तो नियमानुसार उद्योग पर कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

हिमाचल में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे चुनाव प्रचार का मोर्चा, लिस्ट जारी

Admin

दागियों ने स्वीकारा अपना गुनाह, सुप्रीम कोर्ट के बाद अब जनता की अदालत में भी हारेंगे दागी: हर्षवर्धन चौहान

Admin

ऊना में पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा, सख्त कार्रवाई की मांग

Admin

Leave a Comment