November 2, 2026
Dharamshala

‘कांग्रेस देश को धकेल रही पुर्नविभाजन की ओर…’, राजीव बिंदल ने हिमाचल सरकार पर जमकर साधा निशाना

13 मई 2024 (ब्यूरो रिपोर्ट )

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेता देश के पुनर्विभाजन की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के रूप में ऐसी पार्टियों से समझौता किया है जो लगातार देश विरोधी गतिविधियों के अंदर संलिप्त हैं।

कांग्रेस पार्टी के नेता पाकिस्तान परस्ती के बयान देते हुए दिखाई देते हैं। कांग्रेस के नेता और इनके साथ जुड़ी हुई जो पार्टी के लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम हैं और पाकिस्तान से दोस्ती कर लो और ये लोग लगातार पाकिस्तान के नाम पर डराते और धमकाते हैं।

राजीव बिंदल ने कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान से बार-बार जीत का आशीर्वाद आता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य निश्चित रूप से भारत को शक्तिशाली ताकतवर राष्ट्र बनाना और यदि दुश्मन आंख उठा करके देखता है तो उसके घर में घुसकर मारने की तैयारी करना रहा हैं।

10 साल के अंदर आंतरिक सुरक्षा में आया परिवर्तन: बिंदल

बिंदल ने कहा कि पिछले 10 साल के अंदर आंतरिक सुरक्षा के अंदर भारी परिवर्तन आया है। जगह-जगह बम ब्लास्ट होते थे, लोगों के मारे जाने की घटनाएं आती थी, सुरंगों के बिछाए जाने की घटना आती थी परंतु सब के अंदर मोदी सरकार आने के बाद अप्रत्याशित रूप से इन घटनाओं को विराम मिला हैं।

मोदी सरकार में पत्‍थरबाजी की घटनाएं हुई समाप्‍त: राजीव बिंदल

पत्थरबाजी की घटनाएं पूरे देश के अंदर समाप्ति की ओर अग्रसर दिखाई देती है और इसी प्रकार पाकिस्तान दुनिया में जाकर के भारत के प्रति दुष्प्रचार करता था। आज उसकी बोलती बंद इसलिए है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को ताकतवर बनाया है। पहले हम दुनिया से अस्त्र-शस्त्र खरीदा करते थे, आज हम अस्त्र-शस्त्र बेचने वाले दुनिया के एक महत्वपूर्ण देश के रूप में विकसित हुए हैं।

Related posts

हिमाचल की धरती पर कदम रखने से पहले PM मोदी का खास संदेश 

Admin

Winter Session : CM सुक्खू का विधानसभा में ऐलान, भ्रष्टाचार के खिलाफ आएगा ट्रांसपेरेंसी एक्ट

Admin

Goldy Brar Murder: अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी बराड़ की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत

Admin

Leave a Comment