July 22, 2026
Shimla

इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा, इनके नेता बेल पर या जेल में: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनावी प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के दाैरे पर है। किन्नाैर जिले के शोल्टू में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। ये सब भ्रष्टाचारी हैं। राहुल, सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल बेल पर हैं। घमंडिया इंडी गठबंधन के नेता या तो बेल पर हैं या जेल में हैं।

कांग्रेस एसटी आरक्षण पर डाका डालना चाहती

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसटी आरक्षण पर डाका डालना चाहती है और धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस मुस्लिम भाइयों को आरक्षण देना चाहती है।

अब काम के रिपोर्ट कार्ड पर ही लोग वोट करते हैं: नड्डा

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में उमंग, हिम्मत, उत्साह की अलख जगाई है। पहले जाति, धर्म और इलाके के नाम पर वोट पड़ते थे, अब काम के रिपोर्ट कार्ड पर ही लोग वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सभी सीमाओं तक सड़क पहुंचाने का काम किया है। पहले तिब्बत सीमा से सटे किन्नौर का आखिरी गांव छितकुल के नाम से जाना जाता था लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत प्रथम गांव बनाया है। नड्डा ने कहा कि किन्नौर में दुख-सुख में भाजपा नेता सूरत नेगी ही दिखते हैं, बाकि कांग्रेस के नेता नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि कंगना ने फिल्मी दुनिया में नाम कमाया है और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसलिए उनका हक बनता है उन्हें भी राजनीति में स्थान मिलना चाहिए।

Related posts

Himachal News:शिमला के रिज मैदान पर युवक ने उड़ाए हजारों रुपये, पुलिस पूछताछ में हुआ ये खुलासा ।

Admin

हिमाचल में मानसून की दस्तक, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Admin

हिमाचल में सरकार की सख्ती का दिखा असर, 22 दिनों में इतने हजार से अधिक राशनकार्ड धारकों ने करवाई ई-केवाईसी

Admin

Leave a Comment