25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Shimla

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार,दिसंबर की इन दिनों को ऊपरी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

शिमला, 19 दिसंबर 2025: हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जारी है, लेकिन मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 20 और 21 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

गुरुवार को प्रदेशभर में ठंड का सिलसिला बरकरार रहा। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। शिमला और धर्मशाला में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि सिरमौर, ऊना और मंडी जिलों में सुबह-शाम घनी धुंध की चादर छाई रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। रोहतांग, कुंजम, शिंकुला और बारालाचा दर्रे सहित ऊंची चोटियों पर गुरुवार को हल्की बर्फबारी हुई। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में शीतलहर तेज हो गई है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। राज्य के 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बिलासपुर, सिरमौर और मंडी में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

लंबे सूखे के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। मैदानी और निचले क्षेत्रों में कोहरे की वजह से सब्जी और प्याज की फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसान और बागवान बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इससे फसलों को राहत मिलेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाली बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ सकती है, लेकिन किसानों के लिए यह राहत की खबर है। पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि ऊपरी इलाकों की यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

Related posts

Himachal News: HAS अधिकारी ओशिन शर्मा के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, AI से बनी आपत्तिजनक फोटो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

Admin

Weather Update : मौसम विभाग को भी ‘चकमा’ दे रहा मानसून…नहीं हो रही बारिश, अब फिर ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Admin

Digital Arrest: रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 88.50 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट का झांसा

Admin

Leave a Comment