23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Sirmour

खाई में गिरी गाड़ी, हरियाणा के पर्यटक की मौत

जिला सिरमौर के सांगना पंचायत के अंतर्गत गत्ताधार से दो किलोमीटर दूर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में हरियाणा के पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय वीर चौहान (35) निवासी अंबाला हरियाणा के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय हरियाणा का पर्यटक सांगना की ओर से गत्ताधार वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था। हादसा शनिवार देर शाम को पेश आया है।

Related posts

दर्दनाक हादसा: महीपुर में ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Admin

सीबीआई में डीआईजी के पद पर सेवाएं देगा हिमाचल का ये IPS, कुछ दिन पहले मिला है प्रमोशन का तोहफा

Admin

किन्नौर: 300 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, परिवार ने खो दिया जवान बेटा

Admin

Leave a Comment