22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

देश में हुआ फेल, हिमाचल में चला मोदी मैजिक’ विक्रमादित्य सिंह बोले- हमें मंथन की जरूरत

हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है. यह भारतीय जनता पार्टी की सभी चारों सीट पर जीत की हैट्रिक है. कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है.

देश में इंडिया गठबंधन और विशेष तौर पर कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद हिमाचल में कांग्रेस कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी. इसकी वजह से हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ता भी खासे हतोत्साहित हैं.

हार पर मंथन की जरूरत- विक्रमादित्य

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री और मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव हारे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश में तो मोदी मैजिक नजर नहीं आया, लेकिन हिमाचल प्रदेश में इसका प्रभाव दिखा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पर विचार करने की जरूरत है. विक्रमादित्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा की सीटों पर भी कांग्रेस को लीड नहीं मिली. ऐसे में इन सब बातों पर ध्यान देने की जरूरत है.

‘हम करेंगे हिमाचल के हितों की पैरवी’

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश में नई तरह की राजनीति ने जन्म लिया है. अब देश में एक अलग तरह की सरकार भी नजर आएगी. उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह अब भी हिमाचल प्रदेश के हितों की पर भी केंद्र सरकार के समक्ष करते रहेंगे. विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को जोर-शोर के साथ केंद्र सरकार के सामने उठाने की बात कही. विक्रमादित्य ने कहा कि अब केंद्र सरकार में नए मंत्री बनेंगे और वे मंत्रियों के पास में अपने विभाग के मुद्दों को पूरे जोर के साथ उठाएंगे, ताकि हिमाचल प्रदेश के विकास में कोई कमी न आए.

Related posts

5 करोड़ रूपये की लागत से बेहतर हो रही थलटूखोड़ – मढ़-भुमचवाण सड़क:प्रतिभा सिंह*

Admin

मणिपुर की घटना पर द्रंग महिला कांग्रेस भड़की, मणिपुर व केंद्र सरकार को देना चाहिए जवाब : रेशमा ठाकुर

Admin

सामान्य वर्ग कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश की बैठक सम्पन।सीता देवी जिलाध्यक्ष मातृशक्ति।

Admin

Leave a Comment