22.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Mandi

पधर पहुंचे द्रंग भाजपा के दो मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

ललित ठाकुर। पधर

द्रंग भाजपा ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में तीन मण्डल बना कर तीन अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमे स्नोर मण्डल से मेहर चन्द भारती , द्रंग मण्डल से राज ठाकुर और पधर मण्डल से इंद्र ठाकुर को पार्टी ने अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वही बुधवार को 1 बजे नव निर्मित मण्डल अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा पधर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही अध्यक्षों का जगह जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। पहली बार हुआ कि हिमाचल प्रदेश में एक विधानसभा क्षेत्र को तीन हिस्सो में बांटा और तीन मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
वही पधर पहुंचने पर मण्डल अध्यक्षों का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। वही मण्डल अध्यक्षों ने द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिमेवारी हमें पार्टी और संगठन ने सौंपी है उसमें खरा उतरने की कोशिश करेंगे और पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इससे पहले द्रंग भाजपा में एक ही मण्डल अध्यक्ष हुआ करता था।
वही अध्यक्षों ने शीर्ष नेतृत्व व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है और कहा कि हम सबको साथ लेकर पार्टी का कार्य करेंगे और सबके सहयोह से पार्टी को आगे ले जाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन ठाकुर , दिलीप ठाकुर ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कपूर चंद, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित, स्थानीय प्रधान नागेश महंत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय, सचिव विक्रांत ठाकुर व सनी राव, महिला मोर्चा सचिव सपना ठाकुर , प्रधान उरला ममता देवी, नागेश्वरी व स्थानीय वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

नाऊ और बांधी जॉन बना संयुक्त मार्च पास्ट का विजेता

Admin

ग्राम पंचायत टांडू को मिलेगी अपनी मिल्क सोसायटी

Admin

री इंप्लाइज एसोसिएशन मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी एक दिन का वेतन

Admin

Leave a Comment