November 15, 2026
Sirmour

खाई में गिरी गाड़ी, हरियाणा के पर्यटक की मौत

जिला सिरमौर के सांगना पंचायत के अंतर्गत गत्ताधार से दो किलोमीटर दूर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में हरियाणा के पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय वीर चौहान (35) निवासी अंबाला हरियाणा के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय हरियाणा का पर्यटक सांगना की ओर से गत्ताधार वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था। हादसा शनिवार देर शाम को पेश आया है।

Related posts

जानबूझकर छुपा हुआ था हेड कांस्टेबल जसवीर, रिश्वत का भी खुलासा’

Admin

नाहन के पास जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी

Admin

सिरमौर में भगवान परशुराम की पालकी का चमत्कार: बिना अनुमति उठाई तो कंधों से चिपक गई, 15 मिनट तक युवक दौड़ते रहे

Admin

Leave a Comment