19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Kangra

नादौन के व्यास नदी के पास पैरापिट से टकराने पर कार में लगी भीषण आग

नादौन: जिला हमीरपुर के नादौन में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई. यह घटना देर रात करीब 1:00 बजे घटित हुई. जानकारी के मुताबिक एक कार ज्वालाजी की ओर से आ रही थी. ब्यास पुल के पास पहुंचते ही चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और मझीण चौक के पास सड़क के किनारे बने एक पैरापिट के साथ जोर से टकरा गई. इसके बाद गाड़ी में भीषण आग लग गई.

आग लगते ही कार में सवार लोगों के होश उड़ गए. गनीमत यह रही कि किसी तरह से कार में सवार तीनों लोग आग लगते ही शीशे तोड़कर बाहर निकल गए. इसके बाद देखते ही देखते कार आग की तेज लपटों में घिर गई. कार के टकराने की आवाज सुनकर घटनास्थल के समीप बने एक होटल के कर्मचारी और स्थानीय लोग भी बाहर आ गए. कार में आग लगी देख होटल के कर्मचारियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचित किया और घायलों की मदद भी की.

कार सवारों को आईं हल्की चोटें, अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी. हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को सड़क के एक किनारे पर धकेला गया, ताकि सड़क बाधित ना हो. हादसे में कार सवार तीनों ही लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है और कार सवार सभी लोगों की जान बच गई. समझदारी दिखाते हुए तीनों कार के शीशे तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे. एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के बयान कलमबद्ध किए है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि कैसे कार पैरापिट से टकराई थी.

Related posts

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नाम पर हो शाहपुर कॉलेज का नामकरण, कांगड़ा में लगे आदमकद प्रतिमा: श्रेय अवस्थी

Admin

Himachal News: हिमाचल में HRTC बस हादसा: ब्रेक फेल होने से पलटी बस, 37 यात्री घायल, 3 गंभीर

Admin

सरकार के नाक तले चलता रहा अवैध निर्माण, मूकदर्शक बनकर देखते रहे अधिकारी: अनुराग ठाकुर

Admin

Leave a Comment