23.3 C
Baijnath
July 21, 2026
Una

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, हिमाचल पुलिस जवान की मौके पर मौत

हिमाचल और पंजाब की सीमा पर किरतपुर- मनाली फोरलेन पर बीती देर रात एक भयानक सड़क हादसा पेश आया. देर रात गरामोड़ा टोल प्लाजा के पास ये हादसा हुआ है. टोल प्लाजा पर पर्चियां लेने के लिए खड़ी पांच से छह गाड़ियों को पीछे से आए एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसा इतना भयानक था कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में कट गया. मृतक हिमाचल पुलिस का जवान था और बिलासपुर की बस्सी बटालियन में तैनात था.

स्वारघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात जब गरामोड़ा टोल प्लाजा के पास पर्चियां लेने के लिए गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई थी. इसी दौरान हिमाचल की ओर से आ रहे एक ट्रक ने अपने सामने खड़ी पांच से गाड़ियों को टक्कर मार दी. जिसमें हिमाचल के पुलिस जवान की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें उनका शरीर दो टुकड़ों में कट गया. जबकि कई लोग घायल हो गए. जिन्हें बिलासपुर एम्स में भर्ती करवाया गया.

वहीं, इस हादसे की चपेट में आई गाड़ियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि एक गाड़ी के तो परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करने के बाद राहत-बचाव के कार्य में जुट गए. किरतपुर साहिब प्रशासन और बिलासपुर जिले से संबंधित प्रशासन भी मौके पर पहुंचे. घायलों को निकालकर बिलासपुर एम्स में इलाज के लिए एडमिट करवाया गया. पुलिस भी मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है.

Related posts

Una GoliKand :10 लोग मौके पर, पहले गोली फिर तलवारें, चौंकाने वाला CCTV वायरल

Admin

Property Dispute: हिमाचल में पिता और पुत्र पर जमीनी विवाद के चलते आरोपी ने चलाई गोली, दोनों की हुई मौत

Admin

डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार, 315 बोर दोनाली से दिया था हत्याकांड को अंजाम

Admin

Leave a Comment